अमरसिंहपुरा के माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि पर हुआ भव्य कन्या पूजन और शृंगार

अमरसिंहपुरा के माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि पर हुआ भव्य कन्या पूजन और शृंगार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • स्थापना दिवस पर उमड़े श्रद्धालु, गूंजे माता के जयकारे

बीकानेर, 19 अक्टूबर। अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहल्लेवासियों के सहयोग से भव्य कन्या पूजन और माता रानी के विशेष शृंगार का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नौ कन्याओं और भैरवजी के चरण धोकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रीफल का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। माता वैष्णो देवी के अलौकिक शृंगार के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजन में मंदिर के संस्थापक श्याम सिंह राजवी, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, यशवंतसिंह राजवी, अजय सिंह भाटी, नत्थू कच्छावा, त्रिभुवन सिंह, भागीरथ सिंह, मुकेश आहूजा, किशोर पंडित, प्रशांत तंवर, नवनीत सिंह, गजेन्द्रसिंह भादोरिया और राहुल गहलोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

pop ronak
BC opening
खाओसा