डीसी के सुरक्षा अफसर ने पारिवारिक कलह के चलते बेटे को मारी गोली, खुद ने भी की आत्महत्या; पत्नी और एक बेटा गंभीर

डीसी के सुरक्षा अफसर ने पारिवारिक कलह के चलते बेटे को मारी गोली, खुद ने भी की आत्महत्या
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मानसा, 20 अक्टूबर। पंजाब के मानसा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ डिप्टी कमिश्नर (DC) के सुरक्षा दस्ते में तैनात हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते खौफनाक कदम उठाते हुए अपने सरकारी हथियार से पत्नी और दोनों बेटों पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि यह परिवार महज एक दिन पहले ही वार्ड नंबर 5 स्थित नए घर में शिफ्ट हुआ था और कांस्टेबल पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। इस गोलीबारी में एक बेटे और आरोपी कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और दूसरे बेटे को बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है। एसएसपी वैभव चौधरी के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना की वजह आपसी पारिवारिक कलह सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सरकारी हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

pop ronak
BC opening

 

खाओसा