आचार्य श्री रामलाल जी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि दे रहे हैं श्रावक-श्राविकाओं को व्यक्तिगत आशीर्वाद
आचार्य श्री रामलाल जी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि दे रहे हैं श्रावक-श्राविकाओं को व्यक्तिगत आशीर्वाद

- ‘फेस टू फेस’ गुरु-शिष्य मिलन कार्यक्रम
बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर के छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य रामलाल जी , उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि एवं अन्य चारित्र आत्माओं के सानिध्य में ‘समर्पण चातुर्मास’ के तहत आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। प्रतिदिन दोपहर साढ़े तीन बजे प्रार्थना और महामांगलिक के पश्चात आचार्यश्री व उपाध्याय प्रवर द्वारा श्रावक-श्राविकाओं से व्यक्तिगत मिलकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया जा रहा है।


साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि इस विशेष ‘फेस टू फेस’ गुरु-शिष्य मिलन कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दो परिवारों को गुरुदेव के सानिध्य में परिवार-दर-परिवार सीधा संवाद स्थापित करवाया जा रहा है। मुख्य संयोजक नवीन कोठारी और संजीव सांड के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे संवाद से स्थानीय एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं—विशेषकर अपने पुत्र-पुत्रियों को दीक्षा दिलाने वाले वीर माता-पिताओं—में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण है। गुरुदेव के प्रत्यक्ष सानिध्य और करुणामयी मार्गदर्शन से जैन धर्म के मूल संस्कारों, स्वाध्याय, संयम और तप साधना की ऊर्जा का संचार हो रहा है।




