बीकानेर में आरएसएस की मार्कण्डेय नगर इकाई ने धूमधाम से मनाया विजयदशमी उत्सव

बीकानेर में आरएसएस की मार्कण्डेय नगर इकाई ने धूमधाम से मनाया विजयदशमी उत्सव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सर्वोदय बस्ती में हुआ शस्त्र पूजन, अनुशासित पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बीकानेर, 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महानगर की मार्कण्डेय नगर इकाई की ओर से मंगलवार को विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सर्वोदय बस्ती स्थित नृसिंह सागर उद्यान में आयोजित इस मुख्य समारोह में भगवान श्रीराम, भगवा ध्वज, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) के चित्रों तथा शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। वयोवृद्ध स्वयंसेवक दाऊजी गहलोत की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता ने संघ के पंच परिवर्तन, विजयादशमी उत्सव की परंपरा, स्थापना के उद्देश्यों और वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य में स्वयंसेवकों के दायित्वों पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्सव के अवसर पर मार्कण्डेय नगर की चार बस्तियों—अम्बेडकर, कृपाल भैरव, वीर हनुमान तथा महाराणा प्रताप बस्ती—से भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें 8 से 80 वर्ष तक के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया। मार्कण्डेय नगर कार्यवाह के नेतृत्व में यह पथ संचलन सर्वोदय बस्ती, वैद्य मघाराम कॉलोनी, प्रताप बस्ती, मालियों का मोहल्ला, जस्सूसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर, रांकावत भवन और खत्री मोदी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा।

pop ronak
BC opening

रास्ते में अनेक स्थानों पर नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर संचलन का भावभीना स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा।

खाओसा