बीकानेर के बंगाली मंदिर में छह दिवसीय दुर्गा महोत्सव संपन्न

बीकानेर के बंगाली मंदिर में छह दिवसीय दुर्गा महोत्सव संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नम आंखों से हुई मां दुर्गा की विदाई, ‘सिंदूर खेला’ और पारंपरिक अनुष्ठानों में उमड़े श्रद्धालु

बीकानेर, 21 अक्टूबर। रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में पिछले छह दिनों से चल रहे भव्य दुर्गा महोत्सव का बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक अनुष्ठानों के साथार समापन हो गया। इस दौरान बंगाली संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बंगाल से विशेष रूप से पधारे पंडित काजोल चक्रवर्ती के आचार्यत्व में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महिलाओं ने पान के पत्तों से मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विजयादशमी के मुख्य आकर्षण ‘सिंदूर खेला’ के दौरान लाल पार वाली पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित करने के पश्चात एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। ढोल-ताशों और शंख ध्वनि के बीच जब मां दुर्गा को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी गई, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। अंत में बंगाली संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण के अनुकूल पत्तों की दोनों में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया।

pop ronak
BC opening
खाओसा