संजय भाटिया के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
संजय भाटिया के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

बीकानेर, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के 22 अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर संभाग दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दौरे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।


भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बैठक में कहा कि प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया का यह दौरा संगठन की मजबूती की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे कार्यकर्ताओं को नया मार्गदर्शन और ऊर्जा मिलेगी। वहीं, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आगामी पंचायत राज चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए देहात जिला कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीतियों और बूथ स्तर की तैयारियों पर गहन मंथन किया जाएगा।



संजय भाटिया गुरुवार सुबह 7:30 बजे ट्रेन द्वारा बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 10:00 बजे: भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक।
दोपहर 1:30 बजे: नोखा स्थित बागड़ी शिव मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन।
दोपहर 3:00 बजे: मुकाम धाम में दर्शन।
शाम 5:30 बजे: देशनोक स्थित प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में दर्शन।
शाम 6:00 बजे: भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा।
रात्रि 10:20 बजे: ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, उपमहापौर पंकज गहलोत, तरुण स्वामी, सोहन लाल, विनोद करोल, अंकित तंवर, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, मंजुषा भास्कर, ताराचंद गहलोत, पुखराज स्वामी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी, आत्माराम तर्ड़, महेंद्र सिंह सोढ़ी, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कोजूराम सारस्वत, मंजूषा भास्कर, सोहनलाल प्रजापत, जयकिसन उपाध्याय व मनदीप सिंह सोढ़ी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

