नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पुष्करणा समाज के पार्षदों का हुआ भव्य अभिनंदन

नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पुष्करणा समाज के पार्षदों का हुआ भव्य अभिनंदन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 अक्टूबर। श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से नत्थूसर गेट के बाहर स्थित राजरंगा बगेची में एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पुष्करणा समाज के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के तमाम गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि राजरंगा धरणीधर ट्रस्ट का यह प्रयास बीकानेर की सांस्कृतिक परंपरा को और मजबूत करता है। उन्होंने महापौर और पार्षदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बीकानेर को स्वच्छता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी बनाएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने कहा कि यह आयोजन बीकानेर की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष एवं ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि लोकतंत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना हमारा दायित्व है, और हमें पूर्ण विश्वास है कि महापौर के नेतृत्व में नए बीकानेर का निर्माण होगा।

pop ronak
BC opening

अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है, जिसे वे सभी पार्षदों के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य परामर्शक मंगलचंद रंगा ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान महापौर अनिल कल्ला सहित पार्षद दुर्गादास छंगाणी, अपर्णा आचार्य, सरिता व्यास, अन्नपूर्णा व्यास, दीपक व्यास एवं नवल पुरोहित के प्रतिनिधि श्याम आचार्य का ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रजीत रंगा, सचिव डॉ. चंद्रशेखर रंगा, शिवकुमार रंगा, भैरू रतन रंगा और अन्य राजरंगा परिवार के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, शाल और सम्मान-पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया तथा अंत में आभार ट्रस्ट सचिव डॉ. चंद्रशेखर रंगा ने ज्ञापित किया।

खाओसा