सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा परिणाम घोषित

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा परिणाम घोषित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम किया रोशन

बीकानेर, 22 अक्टूबर । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार के परीक्षा परिणाम में बीकानेर शाखा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और शहर का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणामों में स्थानीय छात्र-छात्राओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के इन मेधावी विद्यार्थियों ने मारी बाजी:

pop ronak
BC opening

प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से): अभिषेक सेठिया एवं गौरव कंजानी

तृतीय स्थान: अरिहंत राखेचा, गंगाशहर (लूणकरणसर )

चतुर्थ स्थान: निखिल राठी

पंचम स्थान: लक्षिता झवर

इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी कठिन मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे बीकानेर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

नागौर के रोहित कुमार कनकानी का शानदार प्रदर्शन

इसके अतिरिक्त, नागौर के रहने वाले रोहित कुमार कनकानी ने इस परीक्षा में कुल 484 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर (All India Rank) पर 7वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे बीकानेर शाखा से अपना ओरिएंटेशन प्रोग्राम कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह परीक्षा बीकानेर केंद्र के बाहर से दी थी। उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर भी विशेष हर्ष व्यक्त किया गया है।

पदाधिकारियों ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शाखा सीकासा अध्यक्ष सीए सुमित नवलखा ने इस परिणाम को अत्यंत सराहनीय बताया।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अरिहंत राखेचा, गंगाशहर (पैतृक निवास लूणकरणसर ) को थार एक्सप्रैस परिवार की तरफ से विशेष बधाई। इन्होंने स्वयं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया है। स्वयं पढ़ते हुए बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी जारी रखा है। ऐसी प्रतिभा पर हम सबको नाज है।

इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए अभय शर्मा, शाखा सचिव सीए राजेश भूरा, शाखा कोषाध्यक्ष सीए मोहित बैद तथा शाखा कार्यकारिणी सदस्य सीए हेतराम पूनिया सहित अन्य गणमान्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके भावी जीवन की मंगलकामना की।

खाओसा