बीकानेर में आधी रात चलती बस में लगी भीषण आग, जोधपुर से पिकनिक मनाकर लौट रहे 29 बच्चों समेत 36 लोग थे सवार

बीकानेर में आधी रात चलती बस में लगी भीषण आग, जोधपुर से पिकनिक मनाकर लौट रहे 29 बच्चों समेत 36 लोग थे सवार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बच्चों का कई जरूरी सामान और बैग जलकर राख हो गया

बीकानेर, 22 अक्टूबर । राजस्थान के बीकानेर जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब सवारियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 पर महाजन से लालेरा के बीच देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी 29 छात्र-छात्राओं सहित कुल 36 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जोधपुर से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरतगढ़ के निर्वाणा स्थित एमआरएम स्कूल के 29 स्टूडेंट्स, 5 शिक्षक, ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 36 लोग बस में सवार होकर जोधपुर में पिकनिक मनाने के बाद वापस लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब 1:30 बजे जैसे ही बस महाजन से लगभग 3 किलोमीटर आगे अर्जुनसर की तरफ द्वारकाधीश होटल के पास पहुँची, तभी उसके पिछले टायर में अचानक आग लग गई। टायर में हुए विस्फोट के बाद आग और धुआँ इतनी तेजी से उठा कि देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

pop ronak
BC opening

स्टाफ और चालक की सूझबूझ से बची जान
घटना के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक बस में आग लगने और धुआँ भरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्कूल स्टाफ, ड्राइवर और कंडक्टर ने असाधारण तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बच्चों को नीचे उतारना शुरू किया। समय रहते सभी बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की भयंकर लपटों के कारण बस में रखा बच्चों का कई जरूरी सामान और बैग जलकर राख हो गया।

दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही महाजन थानाधिकारी भजनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। आग पर काबू पाने के लिए बीकानेर और सूरतगढ़ से दमकल की गाड़ियाँ बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि सुरक्षा कारणों से किसी को भी दोबारा बस के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

खाओसा