इंदिरा गांधी नहर में गिरी बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार, एक की मौत, तीन को सुरक्षित बचाया, एक की तलाश जारी

इंदिरा गांधी नहर में गिरी बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार, एक की मौत, तीन को सुरक्षित बचाया, एक की तलाश जारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्टूबर । बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी मुख्य नहर (IGNP) में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, एक अन्य लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घर लौट रहे थे पाँच युवक
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थारुसर गाँव के पाँच युवक कार में सवार होकर आरडी 682 से नहर के पटड़े के रास्ते आरडी 660 की आबादी की तरफ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आरडी 656 के पास अचानक कार चालक से अनियंत्रित हो गई और सीधे तेज बहाव वाली नहर में जा समाई।

pop ronak
BC opening

पुलिस अधिकारियों की तत्परता से बची तीन की जान
हादसे के समय खाजूवाला वृत्ताधिकारी (CO) विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए रस्सियों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कार सवार लियाकत, रफीक व मशूक खान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश के लिए एसडीआरएफ जुटी
हादसे में थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में डूब गए। सूचना मिलते ही बीकानेर से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुँच गई। व्यापक तलाशी अभियान के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे लापता युवक इमरान की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा नहर में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाओसा