कुणाल लालाणी बने एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) के नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष

कुणाल लालाणी बने एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) के नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/नई दिल्ली, 24 अक्टूबर । देश की प्रमुख एडवरटाइजिंग एजेंसियों की सर्वोच्च संस्था ‘एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) ने अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए नए रीजनल चैप्टर्स (North, South & East Chapters) के गठन की घोषणा की है। इस नई पहल के तहत ‘द क्रेयॉन्स नेटवर्क’ (The Crayons Network) के प्रबंध निदेशक कुणाल लालाणी को AAAI के नॉर्थ चैप्टर (North Chapter) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संतोष कुमार को नॉर्थ चैप्टर का सह-अध्यक्ष (Co-Chair) बनाया गया है।AAAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संदीप गोयल ने इस नई संरचना की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर विज्ञापन उद्योग को और अधिक सशक्त, एकजुट और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्तर भारत के विज्ञापन उद्योग को मिलेगी नई गति

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुणाल लालाणी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नॉर्थ चैप्टर का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनका मुख्य ध्यान उत्तर भारत की एजेंसियों को आपस में जोड़ने, नए नवाचारों (Innovations) को बढ़ावा देने तथा क्षेत्रीय एजेंसियों की विशिष्ट आवश्यकताओं व चुनौतियों का समाधान करने पर रहेगा।सह-अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि वे उत्तर भारत में नए टैलेंट, रचनात्मकता (Creativity) और बिजनेस ग्रोथ के लिए एक जीवंत पारिस्थिक तंत्र (Ecosystem) तैयार करने की दिशा में काम करेंगे।

बीकानेर से जुड़ाव और लंबा व्यावसायिक अनुभव
मूल रूप से बीकानेर के उपनगर गंगाशहर के मूल निवासी टी. एम. लालाणी के ज्येष्ठ पुत्र कुणाल लालाणी भारतीय विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में ‘द क्रेयॉन्स नेटवर्क’ की स्थापना की थी, जो आज भारत की प्रमुख स्वतंत्र क्रिएटिव और डिजिटल विज्ञापन एजेंसियों में गिनी जाती है। वे विज्ञापन के अलावा हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोटिव और ट्रांसपोर्ट (मेगा कैब्स) जैसे बहुआयामी उद्योगों से भी जुड़े हुए हैं।
इस नियुक्ति पर राजस्थान और देश के प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों ने खुशी जाहिर की है और कुणाल लालाणी को शुभकामनाएं दी हैं। थार एक्सप्रेस परिवार कुणाल लालाणी को हार्दिक बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त करता है।

adv change on 24 oct 2026