शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने दीपावली से पूर्व वेतन-बोनस और बकाया डीपीसी कराने की मांग, मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
कमल नारायण आचार्य

बीकानेर, 28 अक्टूबर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य एवं कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के जरिए कर्मचारियों के विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक हितों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।


प्रमुख मांगें



दीपावली पूर्व भुगतान: कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व वेतन, बोनस, डी.ए. (महंगाई भत्ता), ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, जीपीएफ, एसआई समर्पित अवकाश (सरेण्डर) तथा अन्य सभी प्रकार के देय भुगतानों का समय पर निस्तारण किया जाए।
नियमित व रिव्यू डीपीसी: संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की वर्ष 2026-27 की रेगुलर डीपीसी (डिपार्टमेल प्रमोशन कमेटी) जल्द आयोजित की जाए।
वरिष्ठता निर्धारण: वर्ष 1986 के कार्मिकों की वरिष्ठता का निर्धारण करते हुए बकाया समस्त रिव्यू डीपीसी के कार्य को त्वरित गति से पूरा किया जाए।
संघ के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन ज्ञापनों पर तुरंत प्रभाव से विचार कर मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के हित में सकारात्मक आदेश जारी किए जाएं, ताकि दीपावली के पावन पर्व पर कर्मचारियों को राहत मिल सके।

