करवा चौथ का पर्व मनाएं ‘खाओसा’ के साथ, बेहतरीन क्वालिटी की मिठाइयों से बढ़ेगी त्योहार की मिठास
करवा चौथ का पर्व मनाएं ‘खाओसा’ के साथ, बेहतरीन क्वालिटी की मिठाइयों से बढ़ेगी त्योहार की मिठास

बीकानेर, 28 अक्टूबर । सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यह पवित्र पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा, जिसे लेकर शहरभर में जबरदस्त रौनक नजर आ रही है। बाजारों में मिट्टी के करवों के साथ-साथ चीनी से बने करवों की भी भरमार है। करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। वहीं, ‘खाओसा स्वीट्स’ के साथ यह पर्व और भी खास होने जा रहा है, जहां ग्राहकों के लिए बेहतरीन क्वालिटी की शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों की विशेष रेंज तैयार की गई है।


दिनभर निर्जला व्रत के बाद जब चांद के दीदार के साथ व्रत खोला जाता है, तो मुंह मीठा कराने के लिए सबसे अच्छी मिठाई ही इस पल को यादगार बनाती है। इसी भावना को समझते हुए ‘खाओसा’ ने इस बार प्रीमियम क्वालिटी की मिठाइयों का विशेष कलेक्शन लॉन्च किया है।



खाओसा के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस बार करवा चौथ स्पेशल के तहत निम्नलिखित विशेष मिठाइयां और उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं:
विशेष मिठाइयां: स्पेशल केसर फीणी, मीठी मठी, शुद्ध देसी घी से बनी बालूशाही, बालूशाही पेठा, तथा मैदे और घी से निर्मित विशेष आइटम।
काजू और खोया रेंज: काजू कतली, केसर बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, मिल्क केक और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्पेशल गिफ्ट पैक।
छैने की विशेष रेंज: रसगुल्ला, राजभोग, चमचम, केसर बाटी, माखनबड़ा, रस मलाई और मलाई चमचम आदि।
त्योहार के इस अवसर पर विशेष रूप से आकर्षक पैकिंग में गिफ्ट बॉक्स भी तैयार किए गए हैं। निदेशक योगेश रावत के अनुसार, खाओसा स्वीट्स का उद्देश्य केवल मिठाई बेचना नहीं, बल्कि हर ग्राहक के रिश्ते में मिठास घोलना है।

