श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय से विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय से विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,28 अक्टूबर । श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा विधि (लॉ) विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ, डॉ. सौरभ गर्ग के निर्देशन में “साइबर सुरक्षा और डाटा प्रोटेक्शन विद ज्यूडिशल ट्रेड्स स्पेशल रेफरेंस टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन इंडिया” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उनके इस शोध का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के संदर्भ में विकसित हो रही न्यायिक प्रवृत्तियों और विधिक चुनौतियों का गहन विश्लेषण करना है। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, निजता के अधिकार तथा एआई के बढ़ते उपयोग के कारण कई नई विधिक चुनौतियाँ सामने आ रही हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस शोध में इन चुनौतियों के विभिन्न कानूनी पहलुओं, न्यायपालिका की भूमिका तथा न्यायिक निर्णयों के माध्यम से विकसित हो रहे विधिक दृष्टिकोण का विस्तार से अध्ययन किया गया है। साथ ही, डिजिटल तकनीक के विकास के साथ नागरिकों के मौलिक अधिकारों, व्यक्तिगत गोपनीयता और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता पर भी विशेष प्रकाश डाला गया है।

adv change on 24 oct 2026