बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी: दीपावली मेंटनेंस के चलते शहर-भर में कटौती, आमजन परेशान

बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी: दीपावली मेंटनेंस के चलते शहर-भर में कटौती, आमजन परेशान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 अक्टूबर। दीपावली के मद्देनजर चल रहे मेंटनेंस कार्यों के चलते बीकानेर शहर में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के विभिन्न इलाकों में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखी जा रही है, जिससे त्योहार के सीजन में व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुरुवार को पेड़ों की छंटाई, बिजली लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों के आवश्यक रखरखाव के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली बंद रहेगी:

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक: एसबीआई बैंक के पास और जस्सुसर गेट के अंदर का इलाका।

सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक: खंजाची मार्केट का इलाका।

सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक: पवनपुरी (सेक्टर 1 से 4), गांधी कॉलोनी, नागणेची मार्केट एवं स्कीम, गढ़ कॉलोनी, महिला थाना, मरुधर कॉलोनी, सुदर्शना नगर, वल्लभ गार्डन, साईं बाबा मंदिर और करणी नगर सेक्टर 6-7 का इलाका।

सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक: रुखमणी भवन, लोहारों का मोहल्ला, सोनारों का मोहल्ला, कोचरों का चौक, बागड़ी मोहल्ला, सादुल स्कूल, बाबूजी प्लाजा, अंचबाई अस्पताल, कोर्ट गेट के पास सब्जी मंडी, जेल रोड, राजीव मार्ग, रामपुरिया कटला, लोहारों का निचला बाड़ा, रुखमणी श्याम एन्क्लेव, सिटी कोतवाली के पास, लोहारों की मस्जिद, रंगड़ी चौक, डागा सेठिया, दशानियों का चौक, बड़ा बाजार, धाधों का चौक, मोची मोहल्ला, सिक्कों का मोहल्ला, अखाड़ा चौक, जोशीवाड़ा, आचार्य श्रीराम स्कूल, खड़गावतों का मोहल्ला, नया कुआं, एईएन डी1-1 कार्यालय, रामपुरिया हवेली, जैन आइसक्रीम, डकोतों का मोहल्ला, मीणों का चौक, गोस्वामी चौक, रामा मोदी डीटीआर, चूंगारों का मोहल्ला और कुम्हारों का मोहल्ला।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: विश्वकर्मा गेट के बाहर, हरिजन बस्ती और सीतारामजी मंदिर के पास का क्षेत्र।

दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक: करमीसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगीची, मुरलीधर व्यास नगर (सेक्टर बी, सी, डी, एफ, 2 व 3), भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर के पास, चुंगी चौकी, सुथारों की श्मशान भूमि, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान भूमि, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, आश्रम के पास, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड, सहारन पेट्रोल पंप और टाटा मोटर्स का क्षेत्र।

adv change on 24 oct 2026