चित्र प्रदर्शनी द्वारा 12 फरवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आग़ाज़ होगा

श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के 117वें स्थापना दिवस पर चित्र प्रदर्शनी द्वारा 12 फरवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आग़ाज़ होगा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के 117वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2024 तक आयोजित होंगे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 02 फरवरी। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र श्री जुबिली नागरी भण्डार, बीकानेर के 117वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय समारोह का आयोजन आगामी 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आग़ाज़ दिनांक 12 फरवरी 2024 सोमवार सुबह 11:00 बजे राजमाता सुदर्शन कला दीर्घा में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी के साथ होगा। चित्र प्रदर्शनी आयोजन के तीनों दिन 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2024 तक सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी। चित्र प्रदर्शनी के संयोजक कलाधर्मी मनोज सोलंकी भोज होंगे।

तीन दिवसीय आयोजन के प्रेस प्रभारी शायर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 13 फरवरी, 2024 मंगलवार को शाम 4:30 बजे नागरी भण्डार प्रांगण में विशाल कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के यशस्वी कवि एवं शायरों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जाएगी। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के संयोजक शायर क़ासिम बीकानेरी होंगे।  कार्यक्रम के अंतिम दिन 14 फरवरी, 2024 बुधवार को शाम 4:00 बजे मंदिर प्रांगण में संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसके संयोजक युवा संगीतज्ञ गौरी शंकर सोनी होंगे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *