मनीषा बोथरा ने वाणिज्य विषय में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि

मनीषा बोथरा ने वाणिज्य विषय में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 नवम्बर । शहर की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय की उपाचार्य श्रीमती मनीषा बोथरा ने आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी से वाणिज्य विषय में पीएच.डी. (Doctor of Philosophy) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और संस्था का गौरव बढ़ाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उनकी यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अटूट समर्पण और उच्च शिक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर शांतिलाल बोथरा, जिनेंद्र बोथरा, कमल बोथरा तथा समस्त परिवारजनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय की उपाचार्य श्रीमती मनीषा बोथरा को वाणिज्य (Commerce) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की प्रोविजनल उपाधि प्रदान की गई है।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी प्रोविजनल प्रमाण-पत्र के अनुसार, उन्होंने “Challenges and Prospectus of The Woollen Yarn Manufacturing Sector in Bikaner: A Multidimensional Study” विषय पर अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया था, जिसे माननीय अध्यक्ष (President) द्वारा 02.11.2026 को अनुमोदित किया गया।

उनकी इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने भी मनीषा बोथरा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके सफल एवं प्रेरणादायक भविष्य की कामना की है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *