गौड़ ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 4 व 5 नवंबर को ‘दीपावली खरीद मेला’ का आयोजन

ब्लड गौड़ ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 4 व 5 नवंबर को ‘दीपावली खरीद मेला’ का आयोजनकॉल पर तेयुप दक्षिण मुंबई ने जे.जे. अस्पताल में मरीज के लिए 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 नवंबर। दीपावली के पावन अवसर पर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौड़ ब्राह्मण सभा, महिला प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय ‘दीपावली खरीद मेला’ आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 4 एवं 5 नवंबर 2026 को रानी बाज़ार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गौड़ सभा भवन में आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष वाई. के. योगी तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमानी शर्मा ने बताया कि महिलाओं की कला और हुनर को आगे बढ़ाने के लिए यह मेला दोनों दिन दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मेले के मुख्य आकर्षण

प्रदर्शनी एवं खरीदारी: मेले में साड़ियाँ, हस्तशिल्प उत्पाद, बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, दीपक व सजावटी सामान तथा गिफ्ट एवं क्राफ्ट आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।

खान-पान एवं मिठाइयाँ: यहाँ स्वादिष्ट फूड स्टॉल लगाए जाएंगे तथा पहले ऑर्डर देने पर बाज़ार से कम दाम पर मिठाई व नमकीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विशेष सुविधा: मेले में आगंतुकों के लिए निःशुल्क मेहन्दी की विशेष व्यवस्था भी रखी गई है।

गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष वाई. के. योगी तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमानी शर्मा ने सभी शहरवासियों से सपरिवार मेले में पधारकर स्थानीय महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील करते हुए सादर आमंत्रण दिया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *