पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां और ग्रीन पटाखे

पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां और ग्रीन पटाखे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 नवम्बर । उल्लास के पर्व दीपावली पर हर घर और हर चेहरे पर खुशियां छाएं, इसी उद्देश्य के साथ यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका ने शुक्रवार को कच्ची बस्ती के बच्चों के बीच पहुंचकर अनोखे अंदाज में दिवाली मनाई। भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा इस दौरान बच्चों को दीपावली की मिठाइयां, दीपक और ग्रीन पटाखे वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बांटे ग्रीन पटाखे
भाजपा नेता रमेश भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में मुख्य रूप से ग्रीन पटाखे यानी सामान्य फुलझड़ी और जमीन चकरी जैसी कम आवाज और कम प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को बड़ों की देखरेख में पूरी सावधानी के साथ आतिशबाजी करने की सीख भी दी गई, ताकि त्योहार पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस सेवा कार्य और वितरण कार्यक्रम के दौरान समाज और राजनीति से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, हनुमानमल रांका, उपमहापौर पंकज गहलोत, युधिष्ठर सिंह भाटी, शंकर सिंह राजपुरोहित, पवन महनोत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *