बच्छासर के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक सिंह का बस्ती चावड़ान में भव्य अभिनंदन

बच्छासर के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक सिंह का बस्ती चावड़ान में भव्य अभिनंदन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ग्रामीणों ने 21 हजार रुपये की माला पहनाकर किया सम्मान

बीकानेर, 7 नवम्बर । ग्राम पंचायत बच्छासर के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक सिंह का बस्ती चावड़ान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हनुमान सिंह चावड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गांव की छतीस कौम के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए नवनिर्वाचित सरपंच को 21 हजार रुपये की नगद राशि वाली माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान सिंह चावड़ा ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच गांव के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे और जनआकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे। वहीं सरपंच अशोक सिंह ने बच्छासर पंचायत के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने उन पर जो विश्वास जताकर सेवा का अवसर दिया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पंचायत के निरंतर विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस सम्मान समारोह के दौरान गांव के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें केशुसिंह चावड़ा, विजयसिंह चावड़ा, गिरधारीसिंह चावड़ा, हनुमान सिंह ढाणी, भंवर नायक, सोहनराम नायक, हनुमान नायक, चुन्नीलाल नायक, अर्जुनसिंह चावड़ा, सोहन सिंह चावड़ा और सुमेरसिंह चावड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *