डूंगर महाविद्यालय में पर्यावरणीय स्थिरता व विकिरण विषविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, प्रो. अन्नाराम शर्मा सम्मानित

डूंगर महाविद्यालय में पर्यावरणीय स्थिरता व विकिरण विषविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, प्रो. अन्नाराम शर्मा सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 नवम्बर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय में पर्यावरणीय स्थिरता और विकिरण विषविज्ञान के विविध आयामों पर आधारित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च इन एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी एंड रेडिएशन टॉक्सिकोलॉजी’ (ICMRESRT-2026) का शुभारंभ शुक्रवार को प्रताप सभागार में हुआ। 27 और 28 नवंबर को आयोजित इस सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, विकिरण के प्रभावों तथा अंतर्विषयी शोध पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राजस्थान व भारत सरकार की संबंधित संस्थाओं को भेजी जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का आह्वान करते हुए महाविद्यालय में कंप्यूटर खरीद के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृति का पत्र प्राचार्य को सौंपा। अध्यक्षता करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए अंतर्विषयी दृष्टिकोण और विकास की कीमत प्रकृति को न चुकाने देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने जैव विविधता व संसाधन संरक्षण पर वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता बताई, जबकि आईसीएआर-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पुनिया ने ‘जितना बचाओगे उतना पाओगे’ का नारा देते हुए अपव्यय रोकने व प्रमाण-आधारित शोध पर जोर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित ने इसे महाविद्यालय की दसवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस बताते हुए अगले दो माह में तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होने की जानकारी दी। इस दौरान ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम इन लाइफ साइंसेज़’ पुस्तक और सेमिनार के शोध सार का विमोचन भी किया गया। आयोजन सचिव प्रो. ममता शर्मा ने सम्मेलन के उद्देश्यों की रूपरेखा रखी। समारोह में हिंदी भाषा व सांस्कृतिक वातावरण निर्माण में योगदान के लिए वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. अन्नाराम शर्मा को ‘शिक्षाविद सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।

पहले दिन तीन तकनीकी सत्रों में कुल 11 शोधार्थियों ने शोध विचार प्रस्तुत किए। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मीरा श्रीवास्तव, ऋषि कुमार रंजन व प्रो. अनिला पुरोहित ने, द्वितीय सत्र की प्रो. दिग्विजय सिंह, डॉ. स्मिता जैन व दुरइंदर सिंह ने तथा तृतीय सत्र की प्रेम आदेश लेखी, मोहम्मद आतिफ व चंद्रमोहन ने की। शाम को बीकानेर व राजस्थान के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि अंत में सह समन्वयक प्रो. आनंद खत्री ने आभार व्यक्त किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *