रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग, पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग, पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 नवम्बर । बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से मुलाकात कर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 नवंबर को एक ही दिन में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रियों में दिनदहाड़े व रात के समय चोरी की वारदातें हुईं, जिनमें सामान चोरी करने के साथ-साथ दरवाजों और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतिनिधिमंडल ने बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से राहत दिलाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो और कारोबारियों को राहत मिल सके। इस पर कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने आश्वासन दिया कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए निरंतर गश्त भी करवाई जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान श्यामसुन्दर सोनी, दाऊलाल अग्रवाल, सुरेश चांडक और पंकज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *