राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज के देवलोकगमन पर शोक, पंच मंदिर में बनेगी समाधि

राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज के देवलोकगमन पर शोक, पंच मंदिर में बनेगी समाधि
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 नवम्बर । वैदिक संत परंपरा के साधक और श्री श्री 1008 निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज के दिल्ली में स्वर्गवास होने पर बीकानेर के धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार उनकी समाधि जेल रोड स्थित पंच मंदिर में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, वहीं उनके देवलोकगमन को सनातन संस्कृति व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री विप्र महासभा के राष्ट्रीय संयोजक और श्री शिवकिशन जमना देवी दाधीच स्मृति सेवा प्रन्यास से जुड़े पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि महाराज श्री का जीवन सनातन संस्कृति, वेद-शास्त्रों की परंपरा व मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा तथा पूजन-अनुष्ठान के साधकों व अनुयायियों के लिए उनका मार्गदर्शक स्वरूप सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिव्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जेल रोड स्थित पंच मंदिर से जुड़े वार्ड संख्या 79 की पार्षद शीतल भाटी और पार्षद प्रतिनिधि विकास तंवर ने भी महाराज श्री के ब्रह्मलीन होने पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, तप, त्याग व मानव कल्याण को समर्पित रहा और उनके विचार व मार्गदर्शन ने असंख्य श्रद्धालुओं को दिशा दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शिष्यों व भक्तों को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की, जबकि थार एक्सप्रेस परिवार ने भी महाराज श्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *