

बीकानेर, 28 नवम्बर । महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि मूल ओबीसी महासभा एवं बीकानेर माली समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गोगा गेट स्थित माली समाज भवन में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिसके बाद शिव वैली, गंगाशहर में भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला गया।


इस अवसर पर मूल ओबीसी महासभा के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई तथा शूद्र, अछूत, आदिवासी और महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जो कार्य किए, वे विश्व में अपने आप में एक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं के संघर्षों और सेवा को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में स्थान दिया, जिसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्याम सुंदर भाटी ने महात्मा फुले संस्थान के बारे में भी जानकारी साझा की।



आयोजन में राजकुमार खडगावत, राजेश गहलोत, मुरली प्रजापत, तुषार गहलोत, भिखाराम, श्याम भाटी, अशोक जोहरी, हेमंत कच्छावा, ओम प्रकाश तंवर, निशा बालूका, रत्ना गहलोत, सरस्वती गहलोत, कुसुम भाटी, संगीता टाक, वेदिका टाक, गीता टाक, सोनू गहलोत, मोनिका गहलोत, लक्ष्मी गहलोत, चेतना भाटी, आमिषा पटिहार, शुभबु गहलोत, योगाश्री गहलोत, गोपाल, प्रेम, भुवनेश, भानु, राधा, नारायण, निशा सोलंकी, ओमिका पडियार, भारती पवार और देवकिशन गहलोत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।,

