बीकानेर के सरकारी समाचार

चूरु में स्कूली बच्चों के सड़क दुर्घटना मामले में घोर लापरवाही के मद्देनजर मेघसर प्रधानाचार्य निलंबित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

माध्यम से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की बात कही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वीप प्रकोष्ठ के सह समन्वयक गोपाल जोशी ने वोटर हेल्पलाइन एप को इंस्टॉल करवा, वीएचए एप में नाम देखने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। उन्होंने जिले में स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 18 फरवरी तक विभिन्न विभागों, स्कूल, महाविद्यालय एवं अन्य संस्थाओं में लगातार जारी रहेगा। जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित कर, वोटर हेल्पलाइन एप से अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर, विद्यार्थियों के चुनाव संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ इंदर सिंह राजपुरोहित, मास्टर ट्रेनर डॉ विपिन सैनी, डॉ शर्मेंद्र सक्सेना डॉ अनिला पुरोहित उपस्थित रहे।
——-

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

18 फरवरी तक चलेगा नाम देखो अभियान
बीकानेर, 14 फरवरी। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और उपखंड स्तर के विभिन्न कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर 18 फरवरी तक आओ नाम देखें अभियान के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
——
दुलचासर गांव में पशुचिकित्सा शिविर आयोजित

बीकानेर,14 फरवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत बुधवार को डूंगरगढ़ के दुलचासर ग्राम पंचायत में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
निदेशक क्लिनिक डॉ. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर के माध्यम से पशुओं में फैलने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों, गायनिक एवं सर्जिकल समस्याओं का निवारण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 262 पशुओं का ईलाज किया गया, जिसमें से 190 पशुओं को कुपोषण एवं अन्तः परजीवियों से बचाव के लिए मिनरल मिक्सचर एवं कृमिनाशक दवा दी गई।
शिविर के दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एस.पी. जोशी उपस्थित रहे।
शिविर में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य के डॉ. जे.पी. कच्छावा, पशु शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल, पशु प्रसुति एवं मादा रोग विभाग के डॉ. अशोक कुमार, वेटरनरी पेरासाईटोलॉजी विभाग के डॉ. पी.के. पिलानियां, पशुपालन विभाग के डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुभाष घारू, डॉ. सुनील परिहार, डॉ. उत्तम सिह व पी.जी. एवं इर्टस विद्यार्थियों ने सेवाएं प्रदान की।
—–
। बसंत पंचमी के अवसर पर राजकीय मोहता मूलचंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानाचार्य राजेश गोस्वामी ने बताया कि प. अमरनाथ व्यास के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कमल कुमार भोजक, राधा किसन गहलोत, गोपाल जोशी, सीमा रानी, संध्या भोजक और सुनीता हर्ष आदि मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *