राज्यभर में साढ़े चार हजार एडवोकेट बने नोटेरी:अकेले बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से 222 एडवोकेट्स को मिला नया काम

अकेले बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से 222 एडवोकेट्स को मिला नया काम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 6 मार्च। राजस्थान के करीब साढ़े चार हजार एडवोकेट्स को केंद्र सरकार ने नोटेरी का दर्जा दिया है। एक साक्षात्कार के बाद इन एडवोकेट्स का चयन नोटेरी के रूप में हुआ है। खास बात ये है कि राजस्थान इतनी बड़ी संख्या में पहली बार नोटेरी बनाए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने वर्ष 2020 में नोटेरी के लिए एडवोकेट्स से आवेदन लिए थे। इसके बाद इंटरव्यू हुए। हाल ही में इंटरव्यू के बाद ये चयन किया गया है।

pop ronak

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर राजस्थान के एडवोकेट्स को इंटरव्यू नहीं देने की स्थिति में दोबारा इंटरव्यू देने का अवसर दिया गया। देश के अन्य राज्यों में ये अवसर नहीं दिया गया। इसके बाद मंगलवार को मंत्रालय ने अपनी साइट पर चार हजार पांच सौ 38 एडवोकेट्स की लिस्ट जारी कर दी। ये सभी अब नोटेरी के रूप में अदालतों में काम कर सकेंगे।

बीकानेर से 222 नोटेरी

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के 322 एडवोकेट्स को इस बार नोटेरी बनने का अवसर मिल गया है। अर्से बाद नोटेरी बने एडवोकेट्स में अधिकांश का चयन हो गया है। बीकानेर, लूणकरनसर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, कोलायत और अनूपगढ़ से 222 एडवोकेट का चयन हुआ है। करीब इतने ही एडवोकेट्स ने नोटेरी के लिए आवेदन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *