एस.पी. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

एस.पी. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,14 मार्च। नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देशानुसार तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन के द्वितीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कॉलेज सभागार में दिनांक 13 से 15 मार्च तक किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस प्रशिक्षण शिविर में 30 चिकित्सक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का निरिक्षण आरयूएचएस जयपुर से एन.एम.सी. कॉर्डिनेटर डॉक्टर रेशू गुप्ता ने किया ।

pop ronak
BC opening

डॉ. रेणु सेठिया, डॉ. तरूणा स्वामी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सहारण, डॉ. महेन्द्र कुमार जलथानिया, डॉ. विनोद छींपा, डॉ. बाबूलाल मीणा, तथा डॉ. सुमिता तंवर ने एमबीबीएस मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं के दिशा निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण चिकित्सक शिक्षकों को दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ाया जाए व पढ़ाने व परीक्षण बाबत नयी तकनीकों व एन.एम.सी. के दिशा निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लेक्चर कैसे देना है एवं नई तकनीक से पढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हो रही है।

चिकित्सा शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है व एक चिकित्सक स्वयं भी जिंदगी भर सीखता है व नई तकनीकें उपयोग में लाता है। अतः समय समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता रहती है। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने कहा की भविष्य में भी अन्य सभी डॉक्टर को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि चिकित्सकीय स्तर में नियमित वृद्धि हो पाये साथ नैतिक सेवाएं दी जा सके। उल्लेखनीय है की एन.एम.सी. में ऐसे प्रशिक्षणों को अनिवार्य कर दिया है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *