गत दिनों जूनागढ़ खाई में मिले सोने के बिस्कुट सीज, अनुसंधान जारी

गत दिनों जूनागढ़ खाई में मिले सोने के बिस्कुट सीज, अनुसंधान जारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 अप्रैल। गत दिनों जूनागढ़ खाई में मरम्मत व खुदाई कार्य के दौरान मिले सोने के दो बिस्कुट मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि बरामद किए गए धातु की जांच के लिए कोटगेट थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, साथ ही बरामद धातु की ऐतिहासिकता की जांच के लिए भी राजस्थान राज्य अभिलेखागार को निर्देश दिए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभाग द्वारा इन बिस्कुट की शिनाख्त कर बताया गया कि ये बिस्कुट ऐतिहासिक महत्व के नहीं है बल्कि इन पर आरबीपीएल गोल्ड मेकिंग कंपनी की नाम पाया गया है इस आधार पर ये कंपनी द्वारा निर्मित आधुनिक प्रकृति के बिस्कुट हैं। जिनके स्वामित्व की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। वर्तमान में इस धातु को सीज कर पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है ।

pop ronak

जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि इनके स्वामित्व की गहन जांच करवाई जाएगी। यदि इन पर किसी का दावा सिद्ध नहीं होता है तो राजस्थान राज्य निखात निधि अधिनियम 1961 के नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *