सोहम आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी सत्यानंद जी महाराज का अभिनंदन

सोहम आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी सत्यानंद जी महाराज का अभिनंदन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 28 अप्रैल। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में सोहम आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी सत्यानंद जी महाराज का अभिनंदन समारोह का आयोजन मुक्तिनाथ महादेव परिसर, ब्रह्म बगीचा में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने मुक्तिनाथ महादेव का मंत्रोच्चारण से अभिषेक कर बीकानेर शहर के अमन चैन की कामना की। अभिषेक के उपरांत अपने श्री वचनों से उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवा को संयम में रखना चाहिए जहां जरूरी हो मधुर एवं जनप्रिय वाणी का प्रयोग करना चाहिए, स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने भोजन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भोजन में रस तभी आता है जब भोजन आनंद की अनुभूति में बनाया गया हो, उन्होंने कहा कि भारत की महिला मां -बहन -पत्नी के रूप में जब भोजन बनाती है तो वह उसमें रस घोलती हुई रसमय बनाती है और वही रस इस देश के लिए रस भरता है।

pop ronak

इस अवसर पर ब्रह्म बगीचा प्रन्यास की ओर से एडवोकेट हीरालाल हर्ष, राजेश चूरा, बृजगोपाल जोशी, राजेन्द्र जोशी, कन्हैयालाल सोनगरा,एन.डी.रंगा, नारायण दास रंगा मुरली मनोहर पुरोहित, नागेश्वर जोशी, खूमराज पंवार, महेश व्यास, अनिल जोशी, योगेश्वर व्यास, भवानी शंकर रंगा, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, रवि आचार्य, बृजमोहन आचार्य, सुभाष जोशी,किशोर पुरोहित, गिरिराज जोशी, रामदेव गोयल, बृजमोहन मित्तल,जितेंद्र आचार्य सहित अनेक लोगों ने स्वामी सत्यानंद जी का माल्यार्पण, शाल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *