बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा पिछड़ी; पूर्व मेयर की हार और प्रमुख विजेताओं की स्थिति
बीकानेर नगर निगम चुनाव


बीकानेर, 14 सितम्बर। बीकानेर जिले की सात नगरीय निकायों में सोमवार सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के बाद चुनावी नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से प्राप्त अद्यतन परिणामों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 42 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत दर्ज कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर सिमट गई है। इसके अलावा 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वार्ड 23 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की उम्मीदवार सरोज ने जीत हासिल की है।


बीकानेर नगर निगम: दलीय स्थिति कांग्रेस (INC): 42 सीटें (स्पष्ट बहुमत) भारतीय जनता पार्टी (BJP): 25 सीटें, निर्दलीय (IND): 09 सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 01 सीट। कुल वार्ड: 80


चुनाव के प्रमुख घटनाक्रम एवं बड़े चेहरे पूर्व मेयर की हार: बीकानेर नगर निगम की पूर्व मेयर और भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति की सदस्य सुशीला कंवर राजपुरोहित को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस की किरण भाटी ने कड़े मुकाबले में पराजित किया।
डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे की जीत: वार्ड संख्या 73 से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने करीब 800 वोटों के अंतर से भाजपा के दीपक पारीक को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अनिल कल्ला को महापौर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बीकानेर जिले की सात निकायों में मतदान के आंकड़े
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 13 कमरों की 85 टेबलों पर जिले के कुल 4,54,069 मतों की गिनती पूर्ण की गई।
बीकानेर नगर निगम 3,29,533, नोखा नगर पालिका 37,778, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका 32,635 ,लूणकरणसर नगर पालिका 20,079 ,देशनोक नगर पालिका 13,227 , नापासर नगर पालिका 13,035 ,खाजूवाला नगर पालिका 7,782 ,
कुल योग4,54,069 निकायवार पड़े है।
भाजपा का गढ़ व सबसे सुरक्षित वार्ड धाराशायी
गंगाशहर में वार्ड 47 जहाँ से सुमन छाजेड़ ( भाजपा शहर अध्यक्ष ) हैं वहां करारी हार मिली है कांग्रेस की सविता जोशी विजयी रही , वार्ड 28 से भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा की धर्मपत्नी निर्दलीय श्रीमती लक्ष्मी देवी कातेला से पराजित हुयी यह वार्ड भाजपा के पूर्व मेयर ( नारायण चोपड़ा ) का वार्ड है। वार्ड 27 जहाँ से शिवचन्द परिहार जो कांग्रेस , निर्दलय व भाजपा से पार्षद रहते आये हैं से कांग्रेस के दिलीप बांठिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 50 से बाहरी उम्मीदवार होते हए भी नवरतन डागा चुनाव जित गए।
बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026: सभी 80 वार्डों के विस्तृत नतीजे और विजेताओं की सूची
बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के सभी 80 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतगणना के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि 12 वार्डों में निर्दलीय और एक वार्ड में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड संख्या 1 से 20 तक के परिणाम
शुरुआती वार्डों के परिणामों में कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। वार्ड 1 से कांग्रेस की चंद्रकला ने भाजपा की मंजू देवी को शिकस्त दी, जबकि वार्ड 2 में भाजपा के दीपक व्यास ने कांग्रेस के संजय आचार्य को हराया। वार्ड 3 में भाजपा के शिव गहलोत ने अंशुल गहलोत को मात दी। वार्ड 4 में कांग्रेस की तीजा देवी ने नीतू तेजी को और वार्ड 5 में कांग्रेस की मनीषा सिंघल ने हंसा देवी को पराजित किया।
वार्ड 6 में भाजपा के संदीप गहलोत ने जीत दर्ज की, वहीं वार्ड 7 से कांग्रेस की गीता देवी विजयी रहीं। वार्ड 8 से भाजपा के भगवान सिंह मेड़तिया और वार्ड 9 से भाजपा के विनोद धवल जीते। वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी कपिल और वार्ड 11 से निर्दलीय विकास सियाग ने जीत हासिल की। वार्ड 12 से भाजपा के हिमांशु शर्मा, वार्ड 13 से भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत जीते।
वार्ड 14 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां पूर्व मेयर और भाजपा प्रत्याशी सुशीला राजपुरोहित को कांग्रेस की किरण भाटी ने चुनाव हरा दिया। वार्ड 15 से कांग्रेस के अब्दुल वाहिद, वार्ड 16 से कांग्रेस के पूनम चंद, वार्ड 17 से कांग्रेस की चेतना डोटासरा तथा वार्ड 18 से कांग्रेस के मकसूद अहमद विजयी रहे। वार्ड 19 से भाजपा की आशा देवी तथा वार्ड 20 से भाजपा की चित्रा ने जीत दर्ज की।
वार्ड संख्या 21 से 40 तक के परिणाम
वार्ड 21 से कांग्रेस के रिजवान ने जीत हासिल की। वार्ड 22 में निर्दलीय प्रतीक स्वामी ने बाजी मारी, वहीं वार्ड 23 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सरोज विजयी रहीं। वार्ड 24 से कांग्रेस के गौरीशंकर गहलोत, वार्ड 25 से कांग्रेस के मोहम्मद हुसैन तथा वार्ड 26 से निर्दलीय उम्मीदवार संजय राखेचा जीते। वार्ड 27 से कांग्रेस के दिलीप बांठिया और वार्ड 28 से निर्दलीय लक्ष्मी कतेला ने जीत दर्ज की।
वार्ड 29 से कांग्रेस के गोवर्द्धन राम, वार्ड 30 से कांग्रेस के सत्तार खान जीते। वार्ड 31 में भाजपा के पुनीत शर्मा ने सफलता प्राप्त की, जबकि वार्ड 32 से निर्दलीय भगवती गौड़ विजयी रहीं। वार्ड 33 से भाजपा की सींवरी और वार्ड 34 से भाजपा के अनिरुद्ध विजयी रहे। वार्ड 35 से कांग्रेस के मनोज बिश्नोई ने जीत हासिल की। वार्ड 36 से भाजपा की अनुराधा चौधरी, वार्ड 37 से भाजपा के श्याम सिंह हाडलां, वार्ड 38 से कांग्रेस के छैल सिंह, वार्ड 39 से कांग्रेस के सलमान खान तथा वार्ड 40 से भाजपा की कविता बिश्नोई ने जीत दर्ज की।
वार्ड संख्या 41 से 60 तक के परिणाम
मध्य क्षेत्र के वार्डों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा। वार्ड 41 से कांग्रेस के अश्वनी मिढा, वार्ड 42 से कांग्रेस की लक्ष्मी देवी स्वामी विजयी रहीं। वार्ड 43 से भाजपा के प्रकाश व्यास जीते, जबकि वार्ड 44 में निर्दलीय शुभकरण गहलोत ने जीत दर्ज की। वार्ड 45 से कांग्रेस के ओमप्रकाश लोहिया, वार्ड 46 से कांग्रेस के सुशील सुथार, वार्ड 47 से कांग्रेस की सविता जोशी तथा वार्ड 48 से कांग्रेस के नंदलाल जावा विजयी रहे।
वार्ड 49 में निर्दलीय सुषमा ने बाजी मारी। वार्ड 50 से कांग्रेस के नवरतन डागा जीते। वार्ड 51 से भाजपा के पंकज गहलोत और वार्ड 52 से भाजपा के उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने जीत दर्ज की। वार्ड 53 से कांग्रेस के शहाबुद्दीन, वार्ड 54 से कांग्रेस के पवन कुमार तथा वार्ड 55 से कांग्रेस के जावेद पड़िहार विजयी रहे। वार्ड 56 में निर्दलीय अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 57 से भाजपा की अन्नपूर्णा व्यास जीतीं। वार्ड 58 से कांग्रेस के दुर्गादास छंगाणी, वार्ड 59 से भाजपा की अपर्णा आचार्य और वार्ड 60 से कांग्रेस के नवल पुरोहित ने जीत हासिल की।
वार्ड संख्या 61 से 80 तक के परिणाम
अंतिम 20 वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 61 से भाजपा के गिरिराज जोशी, वार्ड 62 से कांग्रेस के अकबर खादी विजयी रहे। वार्ड 63 में निर्दलीय दीपक तंवर ने बाजी मारी। वार्ड 64 से कांग्रेस के जावेद खान, वार्ड 65 से कांग्रेस की सपना मारू तथा वार्ड 66 से कांग्रेस की नसीम बानो जीतीं। वार्ड 67 से भाजपा के हेमेंद्र भाटी और वार्ड 68 से भाजपा के शंकरलाल तंवर ने सफलता पाई।
वार्ड 69 में भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वार्ड 70 से भाजपा के विक्रम सिंह राजपुरोहित और वार्ड 71 से भाजपा के जगदीश जीते। वार्ड 72 में निर्दलीय निशा ने जीत दर्ज की।
हाई-प्रोफाइल वार्ड 73 में कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने भाजपा के दीपक पारीक को शिकस्त देकर जीत हासिल की। वार्ड 74 से कांग्रेस की सरिता व्यास, वार्ड 75 से कांग्रेस के धर्मवीर नाहटा जीते। वार्ड 76 से भाजपा के विशाल सोनी ने सफलता पाई। वार्ड 77 से कांग्रेस के राहुल जादुसंगत, वार्ड 78 से कांग्रेस की जुलेखा, वार्ड 79 से कांग्रेस की शीतल भाटी तथा वार्ड 80 से कांग्रेस के मोहम्मद अतीक विजयी रहे।
