मानवता की मिसाल: अपना घर आश्रम के आश्रितों के लिए महावीर इंटरनेशनल ने आयोजित किया भोजन सेवा कार्यक्रम

अपना घर आश्रम के आश्रितों के लिए महावीर इंटरनेशनल ने आयोजित किया भोजन सेवा कार्यक्रम
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 6 फ़रवरी । ‘सेवा परमो धर्म’ के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र द्वारा आज रानीबाजार स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में एक विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवीण मित्तल के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत प्रभुजी (आश्रितों) को पूरी श्रद्धा और स्नेह के साथ भोजन कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और निराश्रित वर्गों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल भोजन परोसा, बल्कि आश्रितों के साथ आत्मीय समय व्यतीत कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। आश्रम का वातावरण इस मानवीय पहल से सेवा और अपनत्व के रंग में रंगा नजर आया।

pop ronak

सेवा कार्य में प्रमुख सहभागिता

महारानी इंटरनेशनल के इस पुनीत कार्य में अनेक गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर वीर मेघराज बोथरा, इंजीनियर वीर प्रवीण मित्तल, वीर धर्मचन्द सेठिया, वीर गजेन्द्र सुराणा, वीर सचिन बांठिया, वीर महेन्द्र सेठिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनका आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

निरंतर सेवा का संकल्प
संस्था के सचिव ने इस सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वाले सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और मानवीय सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *