शास्त्री नगर वीर हनुमान वाटिका में अभिषेक 22 को व भजन संध्या 23 को

शास्त्री नगर वीर हनुमान वाटिका में अभिषेक 22 को व भजन संध्या 23 को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अप्रैल । शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव 22 अप्रैल को शुरू होगा। प्रथम दिन 22 अप्रैल को मंदिर के पुजारी पंडित आशाराम ओझा व पंडित आशीष व्यास के नेतृत्व में समस्त मोहल्लावासियों व नगर वासियों के सहयोग से हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। मुख्य समारोह 23 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे श्रृंगार, आरती व भजन संध्या के साथ होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह सवा आठ बजे वेदपाठी ब्राह्मण रुद्री पाठ व उसके बाद 108
हनुमान चालीसा तथा हनुमानजी के मंत्रों से पंचामृत से अभिषेक करेंगे। अभिषेक के बाद सवामणी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

pop ronak

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि 23 अप्रैल को श्री वीर हनुमान वाटिका में लगातार 28 वें वर्ष होने वाले हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य समारोह शाम सात बजे पूजा, आरती व श्रृंगार के साथ शुरू होगां । शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में जोधपुर के ख्याति प्राप्त कलाकार महेन्द्र सिंह पंवार व पार्टी सचेतन झांकियों के साथ भक्ति गीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां देगी।

मंदिर में विशेष सजावट, तथा सवा छह फीट की वीर हनुमानजी की प्रतिमा के दोनों दिन विशेष अंगी की जाएगी । श्रद्धालु मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के दिन भी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ व हनुमान मंत्रों का सर्व विध्न बाधाओं को दूर करने, सर्व मंगल के लिए जाप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *