विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी की निश्रा में पंच मंदिर में अभिषेक शनिवार को

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 11 अप्रैल। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के श्रुत भास्कर वर्तमान गच्छाधिपति विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी व माताजी महाराज अर्पण श्रीजी के सान्निध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोचरों के चौक के पंच मंदिर परिसर में अभिषेक किया जाएगा।
जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ के अध्यक्ष रिखब सिरोहिया रविवार को ’’चलो मां विशला के धाम’’ पदयात्रा व मंदिर में पूजा तथा प्रसाद का आयोजन रखा गया है। संघ के मंत्री विजय कोचर ने बताया कि जैनाचार्य व साध्वी वृंद के नेतृत्व में कोचरों की कुलदेवी विशला माता के मंदिर करमीसर पदयात्रा की जाएगी। इसके लाभार्थी कोचर फ्रेंड्स क्लब है। करमीसर से वापसी के लिए श्रावक-श्राविकाओं के लिए वाहन की व्यवस्था रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोचर ने बताया कि 14 अप्रैल को कोचरों के चौक में सुबह सवा नौ बजे संक्रांति महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रावक-श्राविकाओं के बीकानेर पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार को ही शुरू हो गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *