दीपावली पर सड़क किनारे दीया बनाने वालों को अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने उपहार देकर सम्मानित किया 

दीपावली पर सड़क किनारे दीया बनाने वालों को अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने उपहार देकर सम्मानित किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 30 अक्टूबर। दीपावली के पावन अवसर पर, अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने सड़क किनारे दीये बनाने वाले कारीगरों के बीच उपहार वितरण करके उन्हें सम्मानित किया। इन कुशल कारीगरों की मेहनत अक्सर अनदेखी रह जाती है, जबकि वे हमारे दीपावली उत्सव का एक अहम हिस्सा होते हैं। इस पहल का उद्देश्य न केवल इनके जीवन में खुशी लाना था, बल्कि इनके जीविका को भी सहारा देना था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपहार में खाद्य सामग्री, पटाखे, और आर्थिक सहायता दी गई ताकि ये कारीगर भी दीपावली का पर्व गरिमा के साथ मना सकें। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के विशपेन्द्र चौधरी ने बताया, “हम इन कारीगरों की मेहनत को सराहना चाहते थे। ये दीये हमारे घरों को रौशन करते हैं, और दीपावली पर इनकी जिंदगी में भी रोशनी लाना हमारा कर्तव्य है।”

pop ronak

उपहार पाकर इन कारीगरों ने आभार व्यक्त किया। उनमें से कई ने कहा कि इस तरह से उनके काम को पहली बार मान्यता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *