ACB की टीम ने बीकानेर में मोहनलाल के तीन ठिकानो पर दबिश दी करोड़ों की सम्पति मिली

ACB की टीम ने बीकानेर में मोहनलाल के तीन ठिकानो पर दबिश दी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 मार्च। जोधपुर-बीकानेर ACB की टीम ने बीकानेर में तैनात आबकारी अधिकारी मोहनलाल पूनिया के 3 ठिकानों पर दबिश दी। उसके जोधपुर स्थित घर, फलोदी और बीकानेर स्थित ऑफिस और आवास पर पहुंची। साढ़े 10 घंटे चली कार्रवाई में ACB को करोड़ों रुपए की जमीन के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। इसमें आवासीय, कॉमर्शियल और प्लाट्स की करोड़ों रुपए की सम्पति है। ब्यूरो की एफआईआर के मुताबिक पूनिया के स्वयं के अलावा उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के नाम से अनेक संपत्तियां ले रखी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन ठिकानों पर 10 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एसीबी बीकानेर ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया– तीन ठिकानों जोधपुर, फलोदी और बीकानेर में सुबह 7 बजे कार्रवाई शुरू हुई थी। जो शाम साढ़े 5 बजे तक चली। वहीं एसीबी जोधपुर के उप महा निरीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि आरोपी और उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर करीब 10 आवासीय और कृषि भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं जिनकी कीमत करोड़ों में मानी जा रही है। जोधपुर ग्रामीण इकाई के ACB के जांच अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई।

बीकानेर में कार्यरत पूनिया के सरकारी आवास पर मौजूद ACB की टीम

बीकानेर के जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया के पास करोड़ों रुपए की सम्पत्ति मिली है। एसीबी ने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज कर बुधवार को जोधपुर में एक और बीकानेर में दो जगह तलाशी ली। तलाशी में करोड़ों रुपए की आवासीय व कृषि भूमि के दस दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एक टीम ने जोधपुर में आरटीओ के पास आबकारी अधिकारी के बंगले और दो अन्य टीमों ने बीकानेर में मकान व एक अन्य जगह एक साथ दबिश दी। एसीबी की तीनों टीमें देर रात तक तलाशी ले रही थीं। एसीबी का कहना है कि गोपनीय शिकायत के आधार पर जांच की गई।

16 कमरों का ढाई करोड़ का मकान

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में आबकारी अधिकारी के पास आरटीओ ऑफिस के पास बीजेएस जोधपुर में एक 60*60 का मकान जिसकी वेल्यू 2.5 करोड़ आंकी गई है। वहीं इस घर में 16 कमरों में 16 बाथरूम हैं। पहली मंजिल पर गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। इसके ऊपर घर है। जांच में 7 करोड़ की संपत्ति और पाई गई है। इसके अलावा जोधपुर और फलोदी में प्लॉट के कागजात मिले हैं। पूनिया का 2 माह बाद मई में रिटायरमेंट हैं। वे बीकानेर के अलावा जोधपुर और जैसलमेर में भी पोस्टेड रहे चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, पूनिया के 5 बेटे हैं इसमें से 3 डॉक्टर हैं। पूनिया के अलावा उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से सम्पतियां मिली हैं। एसीबी कार्रवाई के दौरान सदस्यों के नाम भूखंड के अलावा अन्य संपत्ति होने को लेकर जांच की है। अलग-अलग बैंक खातों के बारे में भी की जानकारी ली गई है।

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई। जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया के घर और ऑफिस में एसीबी की सर्च एसीबी के एएसपी पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में घर और एएसपी महावीर के नेतृत्व में ऑफिस में सर्च कार्रवाई की गयी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *