राहुल गांधी बोले- उनके यहां ED छापेमारी की हो रही तैयारी, चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा

राहुल गांधी बोले- उनके यहां ED छापेमारी की हो रही तैयारी, चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नयी दिल्ली , 2 अगस्त। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि 29 जुलाई को संसद में दिए गए उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके घर पर रेड मारने की प्लानिंग कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने ईडी की छापेमारी को लेकर दावा किया। उन्होंने लिखा, “जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा।

pop ronak

ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मैं खिलाऊंगा।” राहुल ने अपनी इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *