अजित फाउण्डेशन का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव: विज्ञान, समाज और संगीत का अनूठा संगम

अजित फाउण्डेशन का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव: विज्ञान, समाज और संगीत का अनूठा संगम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 10 अप्रैल। बीकानेर की प्रतिष्ठित संस्था ‘अजित फाउण्डेशन’ अपना वार्षिकोत्सव 11 और 12 अप्रैल को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाने जा रही है। इन आयोजनों में विज्ञान के गहरे दर्शन से लेकर आध्यात्मिक संगीत की प्रस्तुतियों तक, विविध विषयों पर चर्चा और संवाद होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

11 अप्रैल: विज्ञान संगोष्ठी और कबीर-मीरा वाणी

pop ronak

वार्षिकोत्सव के पहले दिन, शनिवार 11 अप्रैल को सायं 6 बजे ‘विज्ञान और समाज’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस चर्चा में देश के जाने-माने विज्ञान इतिहासकार एवं दिल्ली साइंस फोरम के सदस्य प्रो. ध्रुव रैना मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ अजित फाउण्डेशन के अध्यक्ष व भौतिकशास्त्री डॉ. विक्रम व्यास, प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रो. श्यामसुन्दर ज्याणी और वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. राकेश हर्ष भी अपने विचार साझा करेंगे।

संगोष्ठी के तुरंत बाद सायं 7:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें फाउण्डेशन के संगीत समूह द्वारा कबीर, मीरा और पारंपरिक वाणी गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रोताओं को आत्मिक शांति का अनुभव कराएंगी।

12 अप्रैल: जंतर-मंतर की वैज्ञानिक अहमियत पर संवाद

कार्यक्रम के दूसरे दिन, रविवार 12 अप्रैल को सायं 6 बजे ‘वार्षिक संवाद श्रृंखला’ के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान आयोजित होगा। जेएनयू (JNU) नई दिल्ली के प्रोफेसर ध्रुव रैना “जयसिंह के जंतर-मंतर की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक अहमियत” विषय पर प्रकाश डालेंगे। प्रो. रैना भारत में विज्ञान के इतिहास और दर्शन के अग्रणी विद्वान माने जाते हैं। व्याख्यान के पश्चात एक प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा, जिसमें उपस्थित जिज्ञासु अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

संस्था ने सभी कला एवं विज्ञान प्रेमियों को ‘आचार्यों की ढाल के नीचे, सेवगों की गली’ स्थित अजित फाउण्डेशन सभागार में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *