एडीएम प्रशासन ने देशनोक में सीएचसी, नगर पालिका, उप तहसील कार्यालय व स्कूल का किया औचक निरीक्षण

एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हीटवेव से बचाव हेतु समस्त चिकित्सा सुविधाओं की हो व्यवस्था – एडीएम प्रशासन

 

बीकानेर, 15 मई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने देशनोक में उप-तहसील कार्यालय, नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और राबाउमा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए श्री कुमावत ने हीटवेव से संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली एवं प्रभारी अधिकारी को हीटवेव से बचाव हेतु आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने हेतु कहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दवा वितरण केंद्र पर दवाओं की स्पष्ट सूची अंकित करने के निर्देश

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कुमावत ने चिकित्सालय के समस्त कक्षों का अवलोकन कर रिकाॅर्ड व दवाओं के संबंध में जानकारी ली। दवा वितरण केंद्र पर दवाओं की स्पष्ट सूची अंकित करने एवं चिकित्सालय में की जा रही मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं जांच संबंधी सुविधाओं का उल्लेख करने हेतु प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया।

राजकीय कृषि भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध करें कार्रवाई

उप-तहसील देशनोक के निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देशनोक को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में राजकीय कृषि भूमियों पर अवैध अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण बनाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार से राजकोष को हानि न हो, इस हेतु कार्यवाही किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।

फायर स्टेशन पर समस्त स्टाफ मुस्तैद रहे

नगरपालिका देशनोक के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि फायर स्टेशन पर समस्त स्टाफ को मुस्तैद रखा जाए एवं पालिका के कर्मचारियों को अग्रिम दी गई राशि के वसूली के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री कुमावत ने राबाउमावि देशनोक का निरीक्षण भी किया।
=====================
एडीएम प्रशासन ने नोखा उपकारागृह का किया निरीक्षण

बीकानेर, 15 मई। एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने उपकारागृह नोखा एवं नगरपालिका नोखा का निरीक्षण किया। उपकारागृह नोखा के निरीक्षण के दौरान श्री कुमावत ने जेल में बंदियों से उनको दी जाने वाली भोजन सामग्री एवं पेयजल तथा विधिक सहायता के संबंध में चर्चा की। एडीएम प्रशासन ने उपकारागृह नोखा के उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल में बंद कैदियों के खान-पान एवं पानी इत्यादि व उन्हें देय विधिक सहायता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
==============

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *