गंगाशहर थाना में पति का अपहरण कर हत्या करने का आरोप, पांच नामजद, मामला दर्ज

पति का अपहरण कर हत्या करने का आरोप, पांच नामजद, गंगाशहर थाना में मामला दर्ज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

पति का अपहरण कर हत्या करने का आरोप, पांच नामजद, गंगाशहर थाना में मामला दर्ज

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर , 8 दिसम्बर। बीकानेर के गंगाशहर थाने में एक महिला ने अपने पति का अपहरण कर हत्या करने एवं शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार, यह मामला कादरी कॉलोनी छोटा राणीसर निवासी आमीना पत्नी टीपू सुल्तान ने दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति काफी समय से तनाव में थे। इस बारे में पूछने पर आर्थिक तंगी कारण बताया।

pop ronak

परिवादिया ने बताया कि पिछले महीने बीछवाल थाना के अधिकारी ने जबरदस्ती घर में घुस कर कर तलाशी ली। पति के बारे में पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी। बस इतना ही कहा कि टीपू आए, तो उसे बीछवाल थाने भेज देना। पुलिस थाना नयाशहर के अधिकारी भी फोन कर पति के बारे में पूछते और थाने में आने का कहते।परिवादिया ने बताया कि छह अक्टूबर को उसके पति टीपू ने बताया कि भुट्टाबास निवासी साजिद भुट्टा, सलीम भुट्टा, आरिफ भुट्टा, बांद्रा बास निवासी इस्लाम भाटी एवं करमीसर निवासी अली उसे नाजायज तरीके से परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 10 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे उसका पति घरेलू सामान लेने के लिए बाहर गया, जो वापस नहीं लौटा। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो बंद था। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति का अपहरण कर लिया है और उसकी हत्या कर शव का खुर्द-बुर्द कर दिया है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *