अमृता हाट मेला- म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ का हुआ आयोजन

अमृता हाट मेला- म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ का हुआ आयोजन दस नवम्बर तक होगा आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

दस नवम्बर तक होगा आयोजन ,स्केचिंग कैप और कच्छी घोड़ी नृत्य शुक्रवार को

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 नवंबर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया।

pop ronak

विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इस दौरान म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुनीता गौड़, अलका गुणपाल, राजकुमारी यादव एवं संतोष बारीया मौजूद रहे। म्यूजिकल चेयर में 50 एवं चम्मच दौड़ में 25 महिलाओं की भागीदार रही। चम्मच दौड़ में शशिकला प्रथम, द्रोपदी द्वितीय और ममता प्रजापत तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में द्रोपदी विजेता रही। इस दौरान उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राजीविका के जिला प्रबंधक कुंज बिहारी गुर्जर, जिला तकनीकी एक्सर्पट संजय कुमार, यंग प्रोफेसर राजीविका के यंग प्रोफेसर निलंकित कोले, संरक्षण अधिकारी सतीष परिहार, जेण्डर स्पेशलिस्ट पवन कुमार, आरएसएलडीसी के विवेक कुमार द्वारा महिलाओं को उद्यमिता विकास के आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की।

महिलाओं द्वारा उद्यमिता विकास से संबंधित प्रश्न पूछकर उद्यम विस्तार से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। जिससे वे अपने उद्यम को बढ़ाने के साथ मार्केटिंग का कार्य भी कर सकें। अतिथियों ने कहा कि अमृता हाट महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने का प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। मेले में दूर-दराज से आई महिलाओं को हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध करवाने का बेहतर अवसर मिला है।

महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं, यह अच्छे संकेत हैं। अतिथियों ने हजार रुपये से अधिक खरीद पर विजेताओं का लक्की निकाला। जिसमें प्रीति कोचर प्रथम, बी.डी. माली द्वितीय और राजश्री कवँर तीसरे स्थान पर रहीं। जिन्हें पुरस्कार दिए गए। डॉ. सक्सेना ने बताया गया कि शुक्रवार को संध्याकालीन गतिविधियों में स्केचिंग कैप, कच्छी घोडी नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक हजार रुपये से अधिक खरीद पर लक्की ड्राॅ निकाल कर इनाम दिये जाएंगे। संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *