जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्काउट गाइड स्टीकर फ्लैग का विमोचन

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्काउट गाइड स्टीकर फ्लैग का विमोचन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 7 नवंबर। भारत स्काउट गाइड के 75वें स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में स्काउट गाइड के स्टीकर फ्लैग का विमोचन किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि भारत स्काउट गाइड के सदस्य सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते है। संगठन का सक्रिय 75वें वर्ष में प्रवेश होना इसके मूलभूत मजबूत आधार को दर्शाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्टीकर फ्लैग लगाया गया। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन (स्काउट) रामजस लिखाला, सीओ स्काउट जसवंतसिंह राजपुरोहित सहित स्काउट गाइड के अन्य अधिकारी तथा रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी श्रृंखला में स्काउट यूनिट लीडर मुकेश कुमार पांडे एवं स्काउट सहायक महेश कुमार के नेतृत्व में रोवर रेंजर ने कलेक्टर परिसर की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को स्काउट गाइड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्टीकर प्रदान कर प्रति व्यक्ति से ₹10 की आर्थिक सहयोग राशि प्राप्त की गई। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के सयुंक्त निदेशक (कार्मिक) रमेश कुमार हर्ष, उपनिदेशक (खेलकूद) अरविंद व्यास, उपनिदेशक सोनिया शर्मा आदि के स्टीकर फ्लैग लगाए गए।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने बताया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा 7 से 14 नवंबर तक आमजन को स्टिकर फ्लैग बिक्री कर सहयोग राशि प्राप्त की जाएगी। यह राशि भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय आरक्षित कोष में जमा करवा कर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में उपयोग ली जाएगी ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *