अर्जुनराम मेघवाल ने कहा—बीकानेर में खिलेगा कमल, नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा—बीकानेर में खिलेगा कमल, नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,26 अगस्त । नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा—हर वार्ड में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता

pop ronak

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। नगर निगम चुनाव में प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और प्रत्येक वार्ड को जीत का केंद्र बनाने का आह्वान किया।

मेघवाल ने आगे कहा कि नगर निगम चुनाव बीकानेर के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

राजेंद्र गहलोत ने कहा—संगठन की मजबूती ही जीत का आधार

चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि नगर निगम के सभी 80 वार्डों से आए आवेदनों ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को साबित कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में पूरी सक्रियता के साथ जुटकर पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया।

मुकेश दाधीच और सुरेंद्र पाल टीटी का संबोधन

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही इस चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है और सभी को बूथ तथा वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर जीत सुनिश्चित करनी होगी।

जेठानंद व्यास और सुमन छाजेड़ का वक्तव्य

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास के साथ भाजपा नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन की अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रत्येक वार्ड में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है और भाजपा विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

80 वार्डों से आवेदनों में दिखा भारी उत्साह

नगर निगम के सभी 80 वार्डों से संभावित प्रत्याशियों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं की दिखाई दी सक्रियता और उमड़ा उत्साह भाजपा के मजबूत चुनावी आधार की ओर स्पष्ट इशारा करता है।

सम्मेलन का मंच संचालन जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार, इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री (महाराष्ट्र) कृपा शंकर सिंह, गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, देवेंद्र पारिक, राजन तनेजा, मोहन सुराणा, रमजान अब्बासी, सरला जोशी, नारायण चोपड़ा, महावीर रांका, प्रेम गहलोत, नामदेव उसेडी, अविनाश वरजूकर, संतोष महाराज, श्याम सिंह हाडला और राजेंद्र पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।