बीकानेर में सेना के जवान ने किया सुसाइड

युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में देर रात लगाया फंदा, महाराष्ट्र के रहने वाले थे

बीकानेर , 5 दिसम्बर। बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात सेना के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। सेना का जवाब संतोष पंवार महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। मामला रेंज के नॉर्थ कैंप में बुधवार रात का है। सूचना के बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को महाजन स्थित सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में लाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

करीब 8 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

pop ronak

संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी। वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

दो दिन पहले जोधपुर में भी सीआरपीएफ के जवान ने किया था सुसाइड

पिछले दो दिनों में सेना के जवान के सुसाइड का ये दूसरा ​मामला है। जोधपुर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर मध्यप्रदेश निवासी शिशु पाल सिंह (55) ने सुसाइड कर लिया था। उनका शव CRPF कैंप में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सब इंस्पेक्टर के बेटे ने आरोप लगाया है कि कैंप के अधिकारी काम को लेकर दबाव बनाते थे और तबीयत खराब होने के बाद भी 2 दिन से उन्हें घर नहीं जाने दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *