शोभा के हत्यारों को गिफ्तार करो , नोखा थाने में जहर देकर मारने का मामला दर्ज

शोभा के हत्यारों को गिफ्तार करो
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत:पीहर पक्ष ने बीकानेर मेंनहीं करवाया पोस्टमार्टम, प्रदर्शन कर विरोध जताया

नोखा , 28 जून। नोखा थाने में एक विवाहिता की मौत का मामला दर्ज हुआ है। विवाहिता के पीहर वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर पीहर पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया,आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने पर अड़े रहे। केसर देसर जाटान निवासी पेमाराम सांसी ने सोवा निवासी मोहन राम सांसी के साथ अपनी बेटी शोभा की शादी 2 जुलाई, 2017 को करवाई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उस समय हैसियत के अनुसार दहेज दिया। मगर, उसका पति और सास सीरिया देवी उसे लगातार परेशान करती रही, मारपीट कर घर से निकाल देती। कई बार समझाइश भी हुई ।बुधवार को सुबह 11 बजे शोभा को उसका पति पीहर छोड़कर चला गया। उसकी तबीयत खराब थी तो बोला, वापस आ रहा हूं। उसके बाद वह वापस नहीं आया। शोभा की तबीयत बिगड़ती ही तो उससे पूछने पर बताया कि उसकी सास और पति ने उसे जहर पिला दिया है।

pop ronak

पेट में दर्द हो रहा है और घी घबरा रहा है। वे उसे तत्काल इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल ले गए। जहां शाम को उसने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। गुरुवार सुबह शोभा के पिता ने नोखा थाने में उसके पति और सास के खिलाफ दहेजह त्या का मामला दर्ज करवाया। सूचना मिलने पर केसर देसर जाटान गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के आगे पहुंच गए।

वे आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। उन्होंने मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। नोखा पुलिस मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, मामले की जांच हो रही है।नोखा थाने में भादंसं की धारा 498 A , 304 B , 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मगर, मृतका के परिजन नहीं माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *