राजस्थान साहित्यिक आंदोलन 30 जून को चुरू में

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया विषय पर होगी परिचर्चा

चुरू, 28 जून । राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार अनिल सक्सेना के द्वारा साल 2011 से चलाए जा रहे ‘राजस्थान साहित्यिक आंदोलन‘ की श्रृंखला में 30 जून 2024 को सुबह 10 बजे से होटल शक्ति पैलेस में भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया विषय पर साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस साहित्यिक परिचर्चा की मुख्य अतिथि चुरू कलेक्टर श्रीमती पुष्पा सत्यानी होंगी और अध्यक्षता राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के जनक वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार अनिल सक्सेना करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वरिष्ठ साहित्यकार इदरीश राज खत्री ने बताया कि भारतीय साहित्य और पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करने और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए चलाए जा रहे राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के तहत रविवार को आयोजित परिचर्चा में चुरू जिले के चुनिंदा आमंत्रित पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

प्रमुख शायर मन्नान मजहर साहब और कहानीकार राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर‘ ने बताया कि राजस्थान में अब तक का यह पहला साहित्यिक आंदोलन है। जो प्रदेश के पंचायत स्तर तक पहुंच रहा है। इसके तहत पत्रकारिता-साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यशाला, सेमिनार, व्याख्यान, चर्चा-परिचर्चा, साहित्य उत्सव, लेखक की बात जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में अनिल सक्सेना के द्वारा हिंदुस्तान में पहली बार राजस्थान के पत्रकार और साहित्यकारों की स्मृति में भी विधानसभावार परिचर्चाओं का आयोजन किया जा रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *