बैंक से 3 मिनट में लूट, पिस्तौल लेकर घुसे बदमाश, साढ़े 6 लाख कैश लूटकर हुए फरार

LIC ऑफिस के कर्मचारी से 4 लाख रु की दिनदहाड़े लूट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

रोहतक , 25 जुलाई। हरियाणा के रोहतक के गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में हथियार बंद चार बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बैंक में घुसकर बदमाशों ने 3 मिनट में साढ़े 6 लाख रुपए के करीब गन प्वाइंट पर उड़ा ले गए. सूचना पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैंक बंद करते समय घुसे थे बदमाश

pop ronak

रोहतक के डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में कर्मचारी मौजूद थे. शाम को बैंक बंद करने की तैयारी चल रही थी. दिन भर में करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश इकट्ठा हुआ था. इसी दौरान चार बदमाश एक बाइक और एक स्कूटी पर शाम 4 बजकर 57 मिनट पर हथियारों के साथ बैंक में घुसे. तीन के पास पिस्टल थी एक के हाथ में बैग था.

बैंक के अंदर घुसते ही बदमाशों ने शटर बंद कर लिया और बैंक मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी. जिससे बैंक के अंदर मौजूद सभी कर्मचारी डर गए. इसके बाद बदमाशों ने सभी को डराया धमकाया और करीब साढ़े छ लाख रुपए लेकर फरार हो गए.

पुलिस पहचान के लिए कर रही है सीसीटीवी की जांच

बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद बैंक कर्मचारियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

लूट के समय बैंक में मौजूद चपरासी बलजीत ने बताया पांच बजे के करीब चार बदमाश बैंक में पिस्तौल लेकर घुसे और उन्होंने बैंक का शटर बंद कर दिया. इसके बाद बैंक मैनेजर को पिस्तौल सटाकर पैसे लेकर फरार हो गए. इस घटना से बैंक के कर्मचारियों में दहशत फैल गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *