अगले तीन दिन संभलकर रहें, उतरी हवाएं ​चलने से दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन, सुबह रहेगा घना कोहरा

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28 मार्च से आंधी-बारिश का नया दौर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है सेहत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 29 दिसम्बर। सर्दी अब बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। अगले तीन-चार दिन तक जरा संभल कर रहें। मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है सेहत। उतरी हवाओं के कारण ठिठुरन का दौर दिनभर रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है। इसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन कम ही होंगे। इतना ही नहीं दिन के साथ रात का तापमान भी कम होगा। मौसम के ऐसे ही हाल शनिवार को भी रहे।

pop ronak

हालांकि हवा की रफ्तार एक-दो किमी होने के कारण दिन के समय हवा में रफ्तार तो कम ही रही लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण ठिठुरन का दौर चालू रहा। सुबह 11 बजे तक मुश्किल से ही सूरज के दर्शन हुए। इसके बाद अच्छी धूप निकली। इससे लोगों को धूप के कारण राहत मिली।

शाम ढलने के बाद तो हवा एक-दो किमी की रफ्तार से चल रही हवा के झोंकों ने ही लोगों को ठिठुरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 19.6 ​डिग्री रिकार्ड किया गया, जो शुक्रवार का तुलना में एक डिग्री अधिक रहा। 19.6 ​डिग्री तक तापमान होने के बाद भी सामान्य से चार दशमलव सात डिग्री तक अधिकतम तापमान कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार को 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को तेज कोहरा पड़ने का अनुमान है।

ज्यादा जरुरी हो तो ही गाडी ड्राइव करनी चाहिए , सुबह 10:30 बजे तक विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर ही रही

वाहन चालकों के लिए भारी समस्या हो गयी है। कुछ दिन ज्यादा जरुरी हो तो ही गाडी ड्राइव करनी चाहिए वो भी धीमी धीमी रफ़्तार से चलाएं। रात के 3 बजे से लेकर सुबह 10:30 बजे तक विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर तक रही। इस दौरान सड़क पर चल रहे भारी वाहनों के चालकों को रोड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। अलसुबह छह बजे बाद से कोहरा अधिक घना हो गया। कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे तक तो सामने भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद कुहासे का असर शुरू हो गया जिसमें 100 मीटर की दूरी तक मुश्किल से नजर आ रहा था। कोहरे की अधिकता रात को 2 बजे बाद तेज होनी शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *