बीकानेर बर्ड फेस्टिवल पोस्टर विमोचन

11 और 12 जनवरी को आयोजित होगा बीकानेर बर्ड फेस्टिवल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 11 और 12 जनवरी को आयोजित होगा बीकानेर बर्ड फेस्टिवल
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के साथ पक्षी प्रेमियों को बर्ड वॉचिंग का भी मिलेगा मौका

 

बीकानेर, 10 जनवरी। बीकानेर बर्ड फेस्टिवल 11 व 12 जनवरी को आयोजित होगा। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) संदीप छलानी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता लाना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां
छलानी ने बताया कि वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर्स और प्रकृति प्रेमियों के द्वारा ली गयी पक्षियों की दुर्लभ और आकर्षक तस्वीरें शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। रविवार को जोड़वीड़ कंजरवेशन रिजर्व में बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पक्षी प्रेमियों को विभाग के फील्ड स्टाफ की सहायता से विभिन्न प्रजाति के पक्षियों और उनकी गतिविधियों के अवलोकन करने का मौका मिलेगा।

pop ronak
BC opening

सहायक वन संरक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फेस्टिवल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों के विद्यार्थियों को पक्षियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को पक्षियों के महत्व, उनकी प्रजातियों और संरक्षण प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं जोड़बीड़ में पक्षी-दर्शन (Bird-Watching) हेतु भ्रमण करवाया जाएगा। बीकानेर बर्ड फेस्टिवल पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक अभिनव अवसर है। यह फेस्टिवल न केवल पक्षियों को देखने और उनके बारे में जानने का मौका देगा, बल्कि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस दौरान डॉ. करण पुरोहित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
=========

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *