जिला प्रशासन की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किये जेल में 21 वाटर कूलर भेंट

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किये जेल में 21 वाटर कूलर भेंट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 मई। वर्तमान में बीकानेर में भयंकर तपती गर्मी से पीड़ित नागरिकों को निजात दिलवाने के लिए हर वर्ग अपनी और से पूर्णतया प्रयास कर रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला प्रशासन की प्रेरणा भामाशाहों को जेल में बंद कैदियों के लिए ठन्डे पानी की व्यवस्था के लिए भी प्रेरित कर रही है | इसी कड़ी में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के आग्रह पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा भामाशाहों के सहयोग से केन्द्रीय कारागृह बींछवाल में 21 वाटर कूलर भेंट किये गये | सेवा प्रकल्प को हरी झंडी दिखाते हुए प्रभारी सचिव आइएएस नवीन जैन ने बताया कि इस तपती गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है और पुण्य के काम में बीकानेर के भामाशाह सदेव अग्रणी रहे हैं |

pop ronak

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह जेल के निरीक्षण के दौरान जेल में आवासित केदियों के लिए शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था ना होने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ से वाटर कूलर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया था और आज केन्द्रीय कारागृह को भामाशाहों के जरिये वाटर कूलर उपलब्ध हो गये हैं |

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव अपने सहयोगी भामाशाहों के बल पर नर सेवा नारायण सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी जिला प्रशासन के आग्रह पर ऐसे सेवा प्रकल्प के लिए तैयार रहेगा | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, कारागृह अधीक्षक सुमन मालीवाल, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, श्याम सुंदर सोनी, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, पी सी गोयल, महावीर पुरोहित, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी, अमित गोयल, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *