बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन को मिले अलग से मार्केट -पचीसिया

फायरवर्क्स व्यापारियों के लिए अलग से मार्केट की मांग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर,4 जनवरी। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराड़ू एवं अनंतवीर जैन ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात कर फायरवर्क्स व्यापारियों के लिए अलग से मार्केट की व्यवस्था करवाने की मांग की । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र में वर्ष 2013 में नगर विकास न्यास द्वारा आतिशबाजी मार्केट आवंटित किया गया व उस मार्केट में फायर वर्क्स व्यापारियों को लोटरी द्वारा दुकानें आवंटित कर दी गई थी | इस मार्केट का भूमि पूजन भी किया गया था |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके लिए स्थाई अनुज्ञापत्र धारकों से आवेदन भी मांगे गए और साथ ही धरोहर राशि भी जमा करवाई गई तत्पश्चात लौटरी द्वारा 38 आवेदकों को भूखंड आवंटित किये गये और मार्केट का शिलान्यास कर मूलभूत सुविधाओं के लिए 50 लाख का टेंडर भी निकाला गया लेकिन किन्ही कारणों से मार्केट बन नहीं पाया | जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने फायरवर्क्स कारोबारियों की इस समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया ।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *